Home Uncategorized बंदूकधारियों ने उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के एक स्कूल पर हमला कर 39...

बंदूकधारियों ने उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के एक स्कूल पर हमला कर 39 छात्रों का अपहरण कर लिया!

1169
0
students were who abducted by gunmen from the government girls secondary school  in jangebe

बंदूकधारियों ने उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के एक स्कूल पर हमला कर 39 छात्रों का अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुछ हफ्ते पहले ही क्षेत्र में इसी प्रकार से सामूहिक अपहरण किए जाने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि कदूना राज्य के अफका क्षेत्र में स्थित ‘फेडरल कालेज ऑफ फॉरेस्ट्री मेकनाईजेशन में गुरुवार देर रात बंदूकधारियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। 

कदूना राज्य के गृह मंत्रालय में आयुक्त सैमुएल अरुवान ने एक वक्तव्य में कहा, लापता छात्रों की संख्या 39 है, जिनमें से 23 लड़कियां और 16 लड़के हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के कई कर्मचारियों को भी अगवा किया गया है। अरुवान ने कहा कि सशस्त्र डाकुओं के एक बड़े समूह ने हमला किया, इस पर सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और 180 कर्मचारियों और छात्रों को बचा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here